राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाया स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस

नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचारक स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाया गया। इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन स्थित कमल मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के महात्मा

http://www.welcer.com/

गांधी सभागार में वेद एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट और कोहिनूर एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरू गोविंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव ब्रिगेडियर प्रदीप के. उपमन्यु व पूर्व मेयर और उपाध्यक्ष भाजपा ओवरसीज दर्शन ग्रेवाल विशिष्ट अतिथि, एनआरआई वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया इंटरनेशनल सेक्रेटरी यूके डी के त्यागी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मीडिया सेल ओबीसी मोर्चा अनिल यादव, उपाध्यक्ष हरियाणा हॉकी संघ, उपाध्यक्ष योग शक्तिपीठ महरौली अनिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कमल मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य व सीबीएसई गवर्निंग बॉडी की सदस्या डॉ. वंदना टंडन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भरत झा के ने कहा कि कमल-वंदना शिक्षण संस्थान समूह के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खचाखच भरे सभागार का मनमोह लिया। इस अवसर पर अनेक जानी-मानी विभूतियों को ‘स्वामी विवेकानंद गौरव सम्मान’ के अंतर्गत स्वामीजी की भव्य प्रतिमा, अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई। ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में शानदार अभिनय करने वाले छात्रों और उनके प्रशिक्षकों को भी विशेष सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी राष्ट्रपति पदक सम्मानित धर्मपाल भारद्वाज द्वारा संकलित विवेकानंद के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर संस्था के  अध्यक्ष  अमरीक, राष्ट्रवादी  चिंतक विनोद बब्बर समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.