संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए वॉकाथॉन का आयोजन

नई दिल्ली। आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले सेंटर फॉर सोशल रिसर्च ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक और प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के समर्थन में वॉकाथॉन का आयोजन किया। इस आयोजन का लक्ष्य राजनीति और प्रशासन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना और महिलाओं को नेतृत्व की स्थिति में पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना है। सीएसआर वॉकाथॉन के माध्यम से महिला आरक्षण विधेयक के लिए समर्थन जुटाना चाहता है। इस अभियान में कई वर्गों की महिलाएं, जिनमें गृहिणियों, घरों में काम करने वाली मेड और सफाई कर्मचारियों ने भी भाग लिया।


इस कार्यक्रम के तहस सीएसआर इंडिया की डायरेक्टर सेंटर फॉर सोशल रिसर्च रंजना कुमारी ने कहा, यह वॉकाथॉन लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अलग-अलग समुदाय से विचार-विमर्श के लिए एक प्लेटफॉर्म भी प्रदान करेगा। अगले वर्ष 2024 में चुनाव होने वाले हैं। सीएसआर महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। सीएसआर इंडिया ने इसके लिए कई संस्थाओं, जैसे वुमन पावर कनेक्ट, ब्रेकथ्रू, सीईएचआरओ, सीईक्यूआईएन और पीओडब्ल्यू एचईआर जैसी कई संस्थाओं से भागीदारी की है। रंजना कुमारी ने कहा आरक्षण देने की सीएसआर इंडिया की मुहिम को शर्मिष्ठा मुखर्जी, सुरेश प्रभु, मिस कनिमोझी करुणानिधि, प्रभात झा और डॉ. अंजलि मेहता जैसी विभुतियों ने अपना समर्थन दिया है।

महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। वॉकाथॉन का लक्ष्य महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समाज को जागरूक करना और महिला आरक्षण बिल पास कराने के लिए समर्थन जुटाना है। इन चुनौतियों के बावजूद सीएसआर समेत कई नागरिक समाज संगठन महिला आरक्षण विधेयक पास करने के लिए लगातार समर्थन जुटाने में लगे हैं। सीएसआर प्रतिष्ठित शोध संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। और महिलाओं को सामाजिक और राजनैतिक अधिकार दिलाने की दिलाने का प्रयास करने वाला स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर वाला संगठन है। सीएसआर का मानना है कि महिलाओं का राजनीति और प्रशासन में प्रतिनिधित्व बढ़ाना समाज में समानता लाने के लिए बहुत आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.