इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ की नवगठित टीम में हर वर्ग की महिला को मिला स्थान
नई दिल्ली। दिल्ली की सुप्रसिद्ध एनजीओ इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष डॉ संजीव अरोड़ा ने आज अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर नारायणा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ अरोड़ा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि इंद्रप्रस्थ संजीवनी गत 15 वर्षों से देशहित में कार्य कर रही है। संस्था ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुजुर्गों के लिए लगभग 100 से भी अधिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए हैं।
अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए डॉ अरोड़ा ने कहा कि इस नई टीम में हर वर्ग की महिला को स्थान दिया गया है। महिलाओं के सम्मान में निर्भय वूमेन टीम का गठन किया गया है। वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने व राष्ट्र के प्रति युवाओं में दायित्व बोध एवं संस्कारों को बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद यूथ टीम का गठन किया गया है।

इस बार दिल्ली प्रदेश की टीम में उपाध्यक्ष के रूप में आकाश अरोड़ा, देवेंद्र सिंह सेठी, जगदीप सिंह, तुषार अग्रवाल, नसीम अख्तर, संजय सिंगला, सरदार बलबीर सिंह, संजीव जैन एवं डॉक्टर बलजिंदर सिंह का नाम रखा गया है। महासचिव सूर्यपुत्री रश्मि मल्होत्रा, सहसचिव के रूप में राहुल शर्मा, पूनम मेहता, पूजा ठाकुर, रेशमा जयसवाल, हरप्रीत सिंह, सागर सेन व संदीप अरोड़ा को स्थान दिया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में अमन कालरा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, विजय मैंगी, प्रमोद मग्गो एवं सीए संजय जैन को संस्था के अध्यक्ष ने इन्द्रप्रस्थ संजीवनी का संरक्षक नियुक्त किया है।
निर्भय वुमन टीम में प्रतिमा सिंह, एडवोकेट मोनिका जैन व कमलेश प्रकाश को जबकि स्वामी विवेकानंद यूथ टीम में नितिन शर्मा, कुंदन कुमार व आशीष पांडे का नाम रखा गया है। इस मौके पर डॉ अरोड़ा ने सभी को नियुक्ति पत्र देकर उनको उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाया।