पूर्व महापौर जयप्रकाश ने शुरू किया संपर्क सम्मान अभियान 

नई दिल्ली। पूर्व महापौर जय प्रकाश ने  शास्त्री नगर क्षेत्र से संपर्क सम्मान अभियान की शुरुआत की। मकर सक्रांति और लोहड़ी के अवसर पर इस अभियान को शुरू किया गया है जिससे अंतर्गत गुरुवार से शास्त्रीनगर क्षेत्र में 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि संपर्क सम्मान अभियान के अंतर्गत सदर बाज़ार विधानसभा क्षेत्र में 1000 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरडब्लूए, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति का त्योहार के अवसर पर बड़ों से आशीर्वाद लिया जाता है। इस अभियान में बड़ों का सम्मान किया जा रहा है और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.