हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी जारी किया 62 उम्मीदवारों की पहली सूची

 

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में चुनाव अब सर चढ़कर बोल रहा है। कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है। इनकी सूची बुधवार को जारी होने के आसार हैं। पहली सूची में प्रतिभा वीरभद्र सिंह गुट के अधिकतर नेता शामिल है। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। 50 वर्ष से कम आयु के 15 प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। लेकीज इसके तुरंत बाद यानी भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। मतलब अपने परंपरागत सीट से ही। नाम की घोषणा होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर आज (19 अक्टूबर) सिराज विधान सभा से अपने नामांकन का पर्चा भी दाखिल करेंगे। मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट एक वीआईपी सीट मानी जाती है और इस सीट पर सबसे ज्यादा राजपूत बिरादरी का प्रभाव माना जाता है. सीएम जयराम ठाकुर सिराज सीट से लगातार 5 बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

बता दें कि भारत चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है और राज्य में एक चरण में ही मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों में जो उम्मीदवार टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, टिकट ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा भी हाथ लगी है। बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आदित्य विक्रम सिंह स्वर्गीय पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे हैं। इससे कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चर्चा है कि आदित्य विक्रम सिंह आप का दामन थाम सकते हैं। पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं।

हिमाचल में मतदाताओ की संख्या में हुआ इज़ाफ़ा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.