कथक को दुनियाभर में बढ़ावा देने के लिए काफ्का ने पंडित बिरजू महाराज परंपरा से मिलाया हाथ

- काफ्का भारत का अग्रणी परफॉर्मिंग प्लेटफॉर्म है, जो ऑनलाइन डांस, म्यूजिक एवं स्पीकिंग क्लास संचालित करता है।

नई दिल्ली। भारत की अग्रणी परफॉर्मिंग आर्ट अकेडमी काफ्का ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कथक को संरक्षित करने और देशभर में प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयासरत संस्थान पंडित बिरजू महाराज परंपरा से हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के माध्यम से काफ्का अकेडमी और पंडित बिरजू महाराज परंपरा मिलकर कथक के सही अर्थों एवं अनुशासन को भारतीय युवाओं तक पहुंचाएंगे और इस विरासत को आगे ले जाएंगे।
काफ्का भारत का अग्रणी परफॉर्मिंग प्लेटफॉर्म है, जो ऑनलाइन डांस, म्यूजिक एवं स्पीकिंग क्लास संचालित करता है। पंडित बिरजू महाराज परंपरा का नेतृत्व पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज के पुत्र पंडित जय किशन महाराज, उनकी पत्नी रूबी मिश्रा और पौत्र पंडित त्रिभुवन महाराज कर रहे हैं।
साझेदारी के तहत पंडित बिरजू महाराज परंपरा काफ्का में कथक के लिए पाठ्यक्रम तैयार करते हैं। परंपरा की टीम काफ्का में कथक इंस्ट्रक्टर्स को सतत प्रशिक्षण भी प्रदान करेंगे। पंडित जय किशन महाराज और रूबी मिश्रा मास्टर क्लास का भी संचालन करेंगे और अकेडमी में अनुभव को बेहतर करने में सहायता करेंगे।
पंडित बिरजू महाराज परंपरा के संस्थापकों पंडित जय किशन महाराज और रूबी मिश्रा ने कहा की हम लखनऊ के कालका-बिंदादीन घराने की आठवीं पीढ़ी हैं। हमारे जीवन का लक्ष्य दुनियाभर में कथक को पहुंचाना है। हमने काफ्का में समान विचारधारा और सोच वाले लोगों को देखा है। हमें लगा कि काफ्का हमारी ही अकेडमी है। हमने अपने दशकों के अनुभव, पंडित बिरजू महाराज की शिक्षा को यहां का पाठ्यक्रम तैयार करने में प्रयोग किया है।
काफ्का अकेडमी की वीपी रिद्धि गुप्ता ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य कलाकारों और कलाओं को विकास में सक्षम बनाना है, विशेष रूप से भारतीय कलाओं को। हम हर आर्ट फॉर्म में सीखने का सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना चाहते हैं। हमें पंडित जय किशन महाराज एवं रूबी मिश्रा से साझेदारी करते हुए भारत एवं विदेश के छात्रों को कथक में उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देने की खुशी है।‘
Leave A Reply

Your email address will not be published.