महिलाओं की भागीदारी से आज देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है:आदेश गुप्ता 

-प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने दिल्ली की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में मां-बेटी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली की मेधावी छात्राओं और उनके पीछे उनकी सफलता की कुंजी रही माताओं को भी सम्मानित किया गया। छात्राओं को मेडल सर्टिफिकेट और माताओं को साड़ी दिया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि देश के अंदर आज इस तरह के कार्यक्रम बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना की तरफ बढाया गया एक प्रभावशाली कदम है।
 आदेश गुप्ता ने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में महिलाएं नेतृत्व कर रही है। हेलीकॉप्टर उड़ाना हो या जहाज, देश की सीमा-सुरक्षा की जिम्मेदारी से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। श्री गुप्ता ने मां-बेटी सम्मान जैसे बेहतरीन कार्यक्रम आयोजन करने के लिए पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आयोजन की खूबसूरती है कि यहां मां को भी बुलाया गया है जो कि किसी भी छात्राओं के सफल होने के पीछे की कुंजी हैं। उनकी मेहनत और लगन के बगैर छात्राओं के सपने पूरे नहीं हो सकते।
 कौशल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मजयंती पर शुरू हुए इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा से इस बात पर जोर दिया है कि देश या परिवार का विकास तभी हो सकता है जब परिवार की महिलाएं पढ़ी लिखी हो। उन्होंने कहा कि भारत आज नई ऊंचाईयों को अगर छू रहा है तो उसमें एक अहम भागीदारी महिला सशक्तिकरण का भी है।
प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की लगभग 150 से अधिक मेधावी छात्राओं जिनका 10वीं और 12वीं में अंक 75 फीसदी से ज्यादा हैं, और उनकी मां को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि एक छात्रा के कामयाब होने में उसकी मां की मेहनत भी बराबर की होती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की योजना ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का जिक्र करते हुए श्री कौशल मिश्रा ने कहा कि इस योजना को सफल बनाने में विशेष रुप से महिलाओं का योगदान रहा है।
 कार्यक्रम में मुख्य रुप से राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय, प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, सह-प्रभारी बृजेश कुमार राय, महामंत्री संतोष ओझा और निर्मल मिश्रा, मोर्चा उपाध्यक्ष जगदम्बा सिंह मोर्चा के मीडिया प्रमुख श्री संजय तिवारी, प्रदेश मंत्री एस. राहुल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।a
Leave A Reply

Your email address will not be published.