भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की

-दिल्ली की पांच सीट पर किया नामों का एलान, बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी को भी टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा उम्मीदवारों का एलान किया। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने अपनी लिस्ट में दिल्ली की पांच लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को नामों की घोषणा की है। दिल्ली में भाजपा ने नए चेहरों पर दांव चला है। घोषित पांच सीटों में से चार पर नए उम्मीदवार हैं। मनोज तिवारी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है। नई दिल्ली सेमीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सिंह शेहरावत, दक्षिण-दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण सिंह खंडेलवाल को टिकट मिला है। लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गत नेता शामिल हुए थे।

किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान?

विनोद तावड़े ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से नौ, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.