अब कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं,संक्रमण दर में आ रही लगातार गिरावट

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले घटने के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। करीब एक माह बाद दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 100 के नीचे आ गई है। हालांकि गंभीर मरीजों की संख्या में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हुई है। कुल मामलों के करीब 18 फीसदी मरीज गंभीर हैं। वहीं इससे पहले 5 अप्रैल को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 100 से कम थी, लेकिन इस समय गंभीर मरीजों की संख्या 7 फीसदी के करीब थी।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के कोरोना एप के अनुसार अस्पतालों में भर्ती कुल मरीजों की संख्या 98 रह गई हैं। इनमें से 18 मरीज आईसीयू के साथ वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। जबकि 41 मरीज आईसीयू पर हैं। वहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों की संख्या 90 हैं। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रहा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या काफी कम हो जाएगी। हालांकि गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ेगी। दिल्ली में भर्ती गंभीर मरीज पहले से अस्पतालों में दूसरे बीमारी का उपचार करवा रहे हैं, इसी दौरान वह कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विभाग का कहना है कि कोरोना के मामले घट जरूर रहे हैं लेकिन पहले से दूसरी गंभीर बीमारी का उपचार करवा रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.