दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन

-दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा निकालेगी स्नेह यात्रा

नई दिल्ली।  दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा, प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वाराज सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ पर राखी बांधी।
 बांसुरी स्वराज से रक्षा सूत्र बंधावाते हुऐ प्रदेश अध्यक्ष श्री सचदेवा अत्यन्त भावुक हो गये।
इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री बांसुरी स्वराज, सोना कुमारी, सारिका जैन का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रभारी लता गुप्ता एवं सह-प्रभारी श्याम बाला उपस्थित थी।
 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की बहने सामाजिक समरसता और प्रेम सौहार्द को आगे बढ़ाने मे सदैव अग्रसर रही है और पहले की तरह अब भी समाज को जोड़ने के कार्य को आगे बढ़ाएँगी, इसका हमें पूरा भरोसा है।
श्रीमती ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा 29 अगस्त से 31 अगस्त तक एक स्नेह यात्रा निकालेगी जिसके अंतर्गत बहने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे रिक्शा चालक, टैक्सी चालक, ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक एवं डिलिवरी बॉय को राखी बान्धेगी। उन्होंने कहा कि आज हमने दिल्ली भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा योगिता सिंह एवं विशाखा सैलानी को सम्मानित किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.