भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के खिलाफ ‘‘आप’’ कराएगी एफआईआर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर लाइव डिवेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा छेड़ने की धमकी दिए जाने को लेकर बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि बुधवार को मैंने एक राष्ट्रीय चैनल पर एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर डिबेट ज्वाइन किया। इस डिबेट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया भी मौजूद थे। डिबेट के दौरान गौरव भाटिया ने मेरे साथ ओंछा व्यवहार किया। प्रवक्ता रीना गुप्ता ने लाइव डिबेट की वीडियो दिखाते हुए कहा कि बलात्कारी जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया लाइव डिबेट में खुलेआम देश के सामने कह रहे हैं कि मैं इनको छेड़ूंगा। क्या भाजपा के यही संस्कार हैं कि महिलाओं को छेडो।
प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि ये वही लोग हैं, जो आगे चलकर ब्रज भूषण सिंह और कुलदीप सेंगर बनते हैं। यही लोग हैं, जो बलात्कारियों को संस्कारी बोलते हैं और उनके समर्थन में रैली निकालते हैं। एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता ने लाइव डिबेट में ओंछी बात कहने की हिम्मत की। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये लोग आम महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करते होंगे।
‘‘आप’’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने 10 पन्नों की एक लिस्ट दिखाते हुए कहा कि इसमें भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के नाम हैं। जिन्होंने महिलाओं का यौन शोषण किया है। सेंगर, अंकिता भंडारी, उन्नाव, कठुआ समेत ढेरों ऐसे मामले हैं। इनको कानून का कोई डर नहीं है, इसलिए लाइव डिबेट पर ओंछा व्यवहार करते हैं। भाजपा हमेशा ही महिला विरोधी नेताओं साथ खड़ी रहती है। जिन लोगों ने महिलाओं को गालियां दी है या यौन शोषण किया है, उनको भाजपा ने और बढ़ावा दिया है। यही कारण है कि भाजपा के प्रवक्ता लाइव टीवी डिबेट में कहने की हिम्मत कर रहे हैं कि मैं इनको छेड़ूंगा।
प्रवक्ता ने कहा कि जब मैंने विरोध किया, तब गौरव भाटिया ने कहा कि इसमें गलत क्या है? खुद को वरिष्ठ अधिवक्ता कहने वाले प्रवक्ता गौरव भाटिया को पता होना चाहिए कि कानूनी रूप से छेड़छाड़ करना अपराध है। बुधवार को गौरव भाटिया ने मेरे साथ जो व्यवहार किया, उसमें आईपीसी की धारा 354, 509 और 503 का केस बनता है। इसके बाद भी गौरव भाटिया ने अपने शब्द वापस नहीं लिए। बल्कि सड़क छाप रोमियो की तरह गौरव भाटिया बोल रहे हैं। ऐसी बलात्कारी पार्टी से माफी मांगने की कोई उम्मीद नहीं करता है। ये सब देखकर हमें समझ में आता है कि क्यों भाजपा ब्रज भूषण शरण सिंह के साथ खड़ी है। अभी तक भाजपा ने ब्रजभूषण शरण सिंह को पार्टी से नहीं निकाला और न तो पद से हटाया। गौरव भाटिया समेत भाजपा के सारे प्रवक्ता यही सोचते होंगे कि महिलाओं को गालियां दो, उनका यौन शोषण करो, हमें वाहवाही मिलेगी। शायद और उंचा पद मिल जाए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.