राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित हुए प्रकाश नागर

-राष्ट्रगान में भाग लेना देशहित में सम्मान की बात: डॉ. वेद टंडन

नई दिल्ली। देश के विकास के अतुलनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, समाज व धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों को राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नागर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरपर्सन व अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव समिति के संरक्षक प्रकाश नागर और विजय पब्लिक स्कूल हस्तसाल कॉलोनी उत्तम नगर के चेयरमैन सुंदर नोगिया को राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। नागर व नोगिया को यह सम्मान राष्ट्र सेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल ह्यूमन राइट कमिशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट रजिस्ट्रार ओम प्रकाश व्यास व विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. धनंजय जोशी मौजूद रहे। महाराष्ट्र गान आयोजन समिति के संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. वेद टंडन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में गत 15 अगस्त को एक महा राष्ट्रगान का आयोजन किया गया था, जिसमे एक लाख से ज्यादा लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्हीं लोगों को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हर क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों को राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.