कालिंदी कॉलेज ने मनाया  57वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वित्तरण समारोह

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में  57वां वार्षिक दिवस एवं पुरस्कार वित्तरण समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. बालमुकुंद पांडेय, संगठन सचिव, आखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अनूप लाठर, जनसंपर्क अधिकारी एवं चेयरपर्सन सांस्कृतिक परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा, जॉइंट सेक्रेटी, भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं श्री अनिल गुप्ता, प्रान्त कारवाह, दिल्ली प्रान्त, आरएसएस, विशिष्ठ अथिति के रूप में शामिल रहें।
इस कार्यक्रम का प्रारंभ कॉलेज की प्राचार्या मीना चारंदा और अन्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, उसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके उपरांत कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. मीना चरान्दा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कॉलेज के प्रोफेसर्स के व्यक्तिगत प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया जो निम्नलिखित हैं:
1. नाट अंग के विभिन्न प्रकार (लेखक- डॉ. रेनू गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजिक)
2. संगीतकार में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के विभिन्न रूप (लेखक- डॉ. रेनू गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजिक)
3. बिटवीन द लाइंस द मीडिया पॉलिटिक्स एंड डेमोक्रेसी इन इंडिया (लेखक- डॉ. मनीषा तोमर, डॉ. राखी चौहन, डॉ. मीना चारंदा, डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म)
4. भारतीय मुसलमान: एकता का आधार (लेखक- डॉक्टर केशव पटेल, डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म)

इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के न्यूजलेटर का भी विमोचन किया गया। न्यूज़लेटर निम्नलिखित हैं:
1. साहित्य संगम (एडिटर: डॉ विभा ठाकुर, डॉ रितु , डिपार्टमेंट ऑफ हिन्दी)
2. पैल्लेटे ओ मैथ (एडीटर: श्री संजय कुमार सिंह, सुश्री गरिमा, डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स)
3. पोलिटिया (एडिटर: डॉ अंजनी कुमार, डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटिकल साइंस)

इस कार्यक्रम में कॉलेज की मैगजीन “प्रवाह” तथा एकेडमिक जर्नल का प्रमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि बालमुकुंद पांडेय जी ने अपने संबोधन के द्वारा छात्राओं को प्रेरित किया और उनसे भारत के विकास के प्रति अग्रसर होकर भाग लेने का निवेदन किया। विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता,  अनूप लाठर और डॉ आलोक कुमार मिश्रा ने भी अपने सम्बोधन द्वारा छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और भारत के विकास की बात की, और भारत को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग करने के लिए उत्साहित किया। संबोधन के पश्चात अतिथियों द्वारा मेधावी छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अहाना भटनागर ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मंच पर प्रो. बी. डब्ल्यू. पाण्डेय एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. निधि अरोड़ा और सह संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय एवं डॉ. सौरभ कुमार झा मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.